देवघर कांवड़ यात्रा के दौरान नौनीहाट शिविर में शुभेंदु अधिकारी ने कांवड़ियों को वीडियो कॉल से संबोधित किया। नवीन मिश्रा के अनुरोध पर ₹51,000 का सहयोग भी दिया।
देवघर। सावन के पवित्र महीने में सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम और बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 'श्री पागल भक्त मंडल' (गोलाबाड़ी, हावड़ा) की 26वीं कांवड़ यात्रा श्रद्धालुओं के भारी उत्साह के बीच जारी है। इस अवसर पर झारखंड के नौनीहाट (गोड्डा) स्थित श्री श्याम सेवा संघ के शिविर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने वीडियो कॉल के माध्यम से लाखों कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को संबोधित कर सनातनी समुदाय को शुभकामनाएं दीं।
नवीन मिश्रा के अनुरोध पर कांवड़ियों से संवाद भवानीपुर क्षेत्र के उनके सहयोगी नवीन मिश्रा के विशेष अनुरोध पर शुभेंदु अधिकारी ने वर्चुअली जुड़कर कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने न केवल श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया, बल्कि श्री पागल भक्त मंडल द्वारा आयोजित इस भव्य कांवड़ यात्रा के लिए आशीर्वाद स्वरूप 51,000 रुपये का सहयोग भी प्रदान किया।
200 कांवड़ियों का दल कर रहा जलाभिषेक महंत सुनील चोपड़ा और जसबिंदर सिंह के नेतृत्व में निकले 200 कांवड़ियों का यह समूह सुल्तानगंज से पवित्र उत्तरायणी गंगा का जल लेकर बाबा बासुकीनाथ और बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए बढ़ा है। सावन के अंतिम सोमवार को पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
कांवड़ियों में दिखा भारी उत्साह शुभेंदु अधिकारी द्वारा दिखाए गए इस स्नेह और सहयोग के बाद पश्चिम बंगाल से आए कांवड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। नवीन मिश्रा ने कहा कि सनातनी परंपराओं और संस्कृति के प्रति शुभेंदु अधिकारी का समर्पण उन्हें सनातन धर्म का सच्चा रक्षक साबित करता है। इस दौरान बिहार, बंगाल और मुंबई से आए भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी और शुभेंदु अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विभिन्न राज्यों के कांवड़ियों के बीच बना चर्चा का केंद्र शिविर में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल से आए लाखों कांवड़ियों की मौजूदगी रही। सनातनी परंपरा और कांवड़ यात्रा के प्रति यह सहयोग पूरे मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का प्रमुख विषय बना रहा।
...........................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822