देवघर पुलिस ने पथरड्डा ओपी क्षेत्र से 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी PhonePe, Flipkart, Airtel Payment Bank और PM किसान योजना के नाम पर APK फाइल भेजकर लोगों से ठगी करते थे। पढ़ें पूरी खबर.

कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।  

देवघर जिला पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक (SP) प्रवीण पुष्कर (IPS) के निर्देशानुसार और डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 6 साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पथरड्डा ओपी (थाना सारठ) क्षेत्र में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी सक्रिय हैं। ये अपराधी Flipkart/Amazon Pay के फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank के अधिकारी और Google/PhonePe के कस्टमर केयर बनकर आम लोगों को चूना लगा रहे थे। इसके अलावा PM किसान योजना के नाम पर भी लोगों से ठगी की जा रही थी।

सूचना के आधार पर छापेमारी दल (जिसमें साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक अजय कुमार और पथरड्डा ओपी प्रभारी मोतीराम देवगम शामिल थे) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त :

मनीष कुमार (23 वर्ष) - पिता: सुधीर महरा, साकिन: उबिया, थाना: सारठ (पथरड्डा ओपी)

अजय दास (28 वर्ष) - पिता: अनिल कुमार दास, साकिन: बभनकुण्ड, थाना: सारठ (पथरड्डा ओपी)

प्रेम कुमार दास (20 वर्ष) - पिता: गुलेश्वर दास, साकिन: तेतरिया, थाना: कुण्डा

अमित दास (23 वर्ष) - पिता: अनिल कुमार दास, साकिन: बभनकुण्ड, थाना: सारठ (पथरड्डा ओपी)

सिकन्दर दास (23 वर्ष) - पिता: लाखो महरा, साकिन: चोरमारा, थाना: सारठ (पथरड्डा ओपी)

शिवाशिष कुमार (21 वर्ष) - पिता: मुकुन्द महरा, साकिन: बरदेही, थाना: सारठ (पथरड्डा ओपी)

 

ठगी का तरीका :

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये अपराधी ठगी के लिए निम्नलिखित तरीकों का इस्तेमाल करते थे:

Google Pay/PhonePe/PayTM का नकली अधिकारी बनकर कैशबैक का लालच देकर पैसे ऐंठते थे। PM किसान योजना', 'बिजली बिल' और 'RTO चालान' के नाम पर फर्जी APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल का पूरा एक्सेस ले लेते थे और खाते खाली कर देते थे। फर्जी बैंक अधिकारी बनकर उपभोक्ता को झांसे में लेते थे और Airtel Thanks App के जरिए कार्ड बंद या चालू कराने के नाम पर ठगी करते थे।

आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। जब्त मोबाइलों के IMEI और सिम नंबरों की जांच करने पर देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर ठगी की शिकायतों से इनके तार जुड़े पाए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सेप्रेम कुमार दास का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है (देवघर साइबर थाना कांड संख्या 108/24 और 54/26)। वहीं सिकन्दर दास भी देवघर साइबर थाना कांड संख्या 72/23 में नामजद आरोपी है।

.............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822