देवघर से अब मिर्च, टमाटर और मक्का का निर्यात होगा। उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने JSLPS समीक्षा बैठक में FPO को नवंबर 2026 से निर्यात शुरू करने और लाइसेंस लेने का निर्देश दिया।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर ।
जिले के किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। शनिवार को उप विकास आयुक्त (DDC) पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि देवघर से बड़े पैमाने पर मिर्च, टमाटर और मक्का का निर्यात (एक्सपोर्ट) किया जाएगा। इसके लिए एफपीओ (FPO) को एक्सपोर्ट लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने और नवंबर 2026 से निर्यात प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।
उप विकास आयुक्त ने 'लखपति दीदी' योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक दीदियों को आजीविका से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में LOKOS पोर्टल के तहत सभी पात्र SHG सदस्यों का e-KYC हर हाल में 5 सितंबर 2026 तक पूर्ण करने का कड़ा निर्देश दिया गया। साथ ही, वित्तीय आवेदनों को तेजी से बैंकों को भेजने और अगले सप्ताह तक प्रोक्योरमेंट प्रक्रिया पूरी करने के आदेश जारी किए गए।
लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्ती दिखाते हुए डीडीसी ने जेएसएलपीएस के डीपीएम को 2 दिनों के भीतर सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों (BPM) की कार्य प्रगति रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। काम में रुचि न लेने वाले बीपीएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बैठक में डीआरडीए निदेशक सागरी बराल, जेएसएलपीएस के डीपीएम, विभिन्न जिला प्रबंधक और एफपीओ के सीईओ मौजूद रहे।
.......................................................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822