देवघर ब्लड बैंक में युवा दिवस पर इनर व्हील क्लब और ड्रॉप ऑफ ब्लड फैमिली ने रक्तदान शिविर लगाया। जानिए सिविल सर्जन की प्रतिक्रिया और मुख्य हाइलाइट्स।

 

कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।

 स्वामी विवेकानंद की जयंती (युवा दिवस) के अवसर पर देवघर स्थित ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर एवं 'ड्रॉप ऑफ ब्लड फैमिली' के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष डॉ. ममता किरण ने की।

 

शिविर के दौरान क्लब की ओर से सिविल सर्जन को सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. विधु विभोद ने इस पहल को जनहितकारी बताते हुए आयोजकों के सेवा भाव की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्य अर्चना सिन्हा और प्रीति अग्रवाल ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को जीवन रक्षा का संदेश दिया।

 

आयोजन को सफल बनाने में क्लब की वाइस प्रेसिडेंट कंचन मूर्ति, आईएसओ अर्चना सिन्हा, आईपीपी ज्ञानी मिश्रा, सेक्रेटरी अर्पणा सिन्हा, ट्रेजरर चंद्रप्रभा, एडिटर सुषमा रानी, एग्जीक्यूटिव मेंबर नमिता भगत और सदस्य निशा जायसवाल की सक्रिय भूमिका रही। क्लब प्रबंधन ने बताया कि समाज सेवा और जनहित से जुड़ी ऐसी गतिविधियां भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेंगी।

-   विकास कुमार की रिपोर्ट

...............................................................................................

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Mail tarunkkanchan@gmail.com

M.N. 8987259822