रायबरेली के डिडौली निवासी रवि शंकर सिंह को मानव अधिकार सुरक्षा संघ (भारत) का उत्तर प्रदेश प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। समर्थकों और पत्रकारों में खुशी की लहर।

कंचन क्रांति न्यूज, रायबरेली।

 मानव अधिकार सुरक्षा संघ (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. हुसैन की संस्तुति पर रायबरेली के रवि शंकर सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 26 सितंबर 2026 को शनिवार के दिन हुई। इस खबर के मिलते ही उनके पैतृक गांव डिडौली (लखनऊ रोड, रायबरेली) सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

रवि शंकर सिंह की इस उपलब्धि पर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पत्रकार संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं और शुभकामनाओं से लाद दिया।

भगवान महाकाल, माता और परिवार को दिया श्रेय

अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रवि शंकर सिंह ने इसका पूरा श्रेय भगवान महाकाल, मां जगत जननी दुर्गा जी के आशीर्वाद और अपने दिवंगत पिता स्व. हरिकेश सिंह के पुण्य प्रताप को दिया। उन्होंने अपनी मां, पत्नी और बच्चों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पूरे परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया है, तभी उन्हें यह मंजिल हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि कोई भी पद छोटा या बड़ा नहीं होता, बस किसी भी संगठन से जुड़कर पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करने पर सफलता जरूर मिलती है।

भ्रष्टाचार और अत्याचार के खिलाफ करेंगे संघर्ष

नवनियुक्त प्रदेश सचिव रवि शंकर सिंह ने संकल्प लिया कि वे समाज के गरीब, असहाय और दबे-कुचले लोगों की सेवा करेंगे। संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए युवा और ऊर्जावान लोगों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे प्रशासन, पुलिस और अधिकारियों से सहयोग लेकर जनता को न्याय दिलाएंगे तथा समाज में हो रहे अत्याचार और भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे।

बचपन से रहे हैं जुझारू

ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने बताया कि रवि शंकर सिंह बचपन से ही जुझारू प्रवृत्ति के रहे हैं और हर परिस्थिति में आगे बढ़कर नेतृत्व करते आए हैं।

बधाई देने वाले प्रमुख गणमान्य लोग

रवि शंकर सिंह को प्रदेश सचिव बनने पर प्रधान पति राजकुमार सिंह, प्रधान श्रीमती पूनम सिंह, दिलीप सिंह एडवोकेट, समाजसेवी अवध कुमार सिंह, शिव प्रताप सिंह उर्फ भूल्लन, जगन्नाथ सिंह, पत्रकार राहुल सिंह, पत्रकार अभिषेक सिंह, पत्रकार महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, माधुरी सिंह, रिंकू सिंह, शैलजा सिंह एडवोकेट, सोनी कुमारी एडवोकेट, प्रदेश सचिव व पूर्व प्रत्याशी ऊंचाहार विधानसभा (कांग्रेस नेता) अतुल सिंह, प्रशांत सिंह एडवोकेट, युवा नेता गोलू अग्रहरि, जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, लोहा व्यापारी सुरेश बहादुर सिंह, कल्लू ढाबा डिडौली के संचालक लालबाबू सिंह, श्रीसेवक चौहान, प्लाई फैक्ट्री संचालक अशोक सिंह चौहान, जीतू सिंह, स्वागत रिसॉर्ट डिडौली के मालिक नितिन चौधरी, सुरेश पटेल, अवधपाल पटेल, गोपाल पासवान, नरेश पासवान, नंदकिशोर पाल, फत्ते पासी, रिटायर्ड डिप्टी एसपी श्रीराम निहार गौतम, कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी रामकुमार सिंह, विश्वनाथ त्रिवेदी, डिडौली जनरल स्टोर संचालक प्रवीर त्रिवेदी, दादूवा सविता, कालिका प्रसाद सविता, पुत्तन पंडित, बच्चन पंडित, चंद्रकेश सिंह, वीरू सिंह, अनुज सिंह, आनंद सिंह, भारत सिंह उर्फ पिंटू, बलबीर सिंह, अभिषेक सिंह, चंद्रशेखर सिंह एडवोकेट, अरुण सिंह चंदेल एडवोकेट, ऋषि प्रताप सिंह, निशांत सिंह अप्पू, और समाजसेवी राजा तिवारी सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है।

.............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822