फादर फ्रांसिस मिंज को रांची जेसुइट प्रांत का नया प्रोविंसियल नियुक्त किया गया है। सुपीरियर जनरल फादर आर्तुरो सोसा द्वारा की गई इस नियुक्ति के साथ उनका कार्यकाल 3 वर्षों का होगा। जानिए उनका पूरा सफर।
रांची। सोसाइटी ऑफ जीसस (जेसुइट्स) के सुपीरियर जनरल रेव. फादर आर्तुरो सोसा एसजे ने फादर फ्रांसिस मिंज एसजे को रांची जेसुइट प्रांत का नया प्रोविंसियल नियुक्त किया है। फादर फ्रांसिस मिंज वर्तमान में कांके स्थित जेएफसीटी, तारानोडॉय में डीन और वरिष्ठ पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनका यह नया कार्यकाल तीन वर्षों का होगा।

मूल रूप से झारखंड के खूंटी जिले के रहने वाले फादर फ्रांसिस मिंज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एसएससी सीतागढ़ा (हजारीबाग) से पूरी की। इसके बाद उन्होंने जेएफसीटी (तारानोडॉय) और विद्या ज्योति (दिल्ली) से दर्शनशास्त्र व धर्मशास्त्र का अध्ययन किया। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने जे.डी. पुणे और अमेरिका की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी ऑफ बर्कले से धर्मशास्त्र (Theology) में पीएचडी (PhD) की उपाधि हासिल की।
महत्वपूर्ण पड़ाव और सेवाएं
नवदीक्षित जीवन में प्रवेश: 20 जून 1984
प्रथम व्रत: 21 जून 1986
ऑर्डिनेशन (पुरोहिताभिषेक): वर्ष 1999
अंतिम व्रत: 2 फरवरी 2010
फादर फ्रांसिस मिंज का लंबा शैक्षणिक और आध्यात्मिक अनुभव रांची जेसुइट प्रांत के मार्गदर्शन और सामाजिक-शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
Mobile- 8987259822