गुवाहाटी में 6 महीने पहले शादीशुदा महिला की पति ने बेरहमी से हत्या कर सिर फ्रिज में छिपाया। उधर रीवा में पत्नी का कत्ल कर फरार आरोपी ने धार के पीथमपुर में सुसाइड कर लिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 6 महीने बाद ही एक पति ने अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव के साथ जो बर्बरता की, उसने हर किसी को सन्न कर दिया।
गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में किराए के मकान में रहने वाले रामानुजन गोस्वामी ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी रिया तालुकदार की हत्या कर दी। आरोपी ने रिया का सिर धड़ से अलग करके फ्रिज में बंद कर दिया और उसके दोनों हाथों की उंगलियां भी काट दीं।
मामले का भंडाफोड़ रविवार को हुआ। आरोपी रिया के शव के टुकड़ों को कुत्तों को खिलाने की फिराक में था, लेकिन कमरे से उठती तेज बदबू के कारण पड़ोसियों को शक हो गया और उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तो वहां रिया का केवल धड़ पड़ा मिला।
पुलिस की शुरुआती जांच में बेहद चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। हत्या जैसी भयानक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रामानुजन ने उसी कमरे में खाना पकाया और सुकून से बैठकर खाया। उसका इरादा पत्नी के मांस के टुकड़ों को कुत्तों को खिलाने का था, लेकिन खाना खाने के बाद वह मौका देखकर फरार हो गया।
घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार सोमवार सुबह पुलिस ने फरार आरोपी रामानुजन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी साइबर जांच जारी है।
रिया फैंसी बाजार स्थित एसी मार्केट के एक बुटीक में काम करती थी, जबकि रामानुजन कैब ड्राइवर के रूप में काम करता था। करीब 6 महीने पहले ही दोनों का विवाह हुआ था। रिया के परिवार में केवल उसका एक भाई है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का पैतृक घर धुबरी जिले के गौरीपुर में है। उसके खिलाफ धुबरी पुलिस स्टेशन में एटीएम चोरी का मामला भी दर्ज है। पुलिस फिलहाल उससे कड़ी पूछताछ कर रही है।
सुझाव व शिकायत के लिए करें संपर्क
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
Mobile- 8987259822