दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आनंद कुमार विभूति के किराए के मकान, कार्यालय और मुजफ्फरपुर आवास पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की 8 सदस्यीय टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई की भनक लगते ही बीडीओ फरार हो गए।
दरभंगा। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मंगलवार सुबह बहादुरपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आनंद कुमार विभूति के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईओयू की 8 सदस्यीय टीम ने बीडीओ के सैदनगर (जनकपुरी) स्थित किराए के आवासीय मकान, उनके प्रखंड कार्यालय और मुजफ्फरपुर स्थित निजी आवास पर एक साथ छापेमारी शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह प्रखंड विकास पदाधिकारी घर का सामान लेने बाहर निकले थे। इसी दौरान उन्हें अपने आवास पर ईओयू की छापेमारी की भनक लग गई, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए। टीम उनके संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी है।

कार्रवाई के दौरान सैदनगर स्थित आवास पर केवल बीडीओ की पत्नी मौजूद थीं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवास के बाहर बहादुरपुर थाने की पुलिस टीम तैनात की गई है। ईओयू की जांच जारी रहने तक किसी भी बाहरी व्यक्ति को मकान के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। ईओयू टीम द्वारा आय से अधिक संपत्ति और अन्य वित्तीय अनियमितताओं के कोण से दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
सुझाव व शिकायत के लिए करें संपर्क
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
Mobile- 8987259822