रांची में 24 दिनों से जारी छात्र आंदोलन के दबाव में हेमंत सोरेन सरकार ने TDPL द्वारा आयोजित JSSC CGL समेत सभी परीक्षाएं रद्द कीं। सीबीआई जांच की मांग पर अड़े छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का किया ऐलान।
कंचन क्रांति ब्यूरो, रांची।
झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 दिनों से जारी छात्र आंदोलन के भारी दबाव के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सोमवार रात टीडीपीएल (TDPL) द्वारा आयोजित कराई गई सभी परीक्षाओं और उनके परिणामों को रद्द करने का औपचारिक ऐलान किया। इस निर्णय का सीधा मतलब है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित सीजीएल (CGL) परीक्षा समेत इससे जुड़ी तमाम प्रक्रियाएं निरस्त कर दी गई हैं।
छात्रों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है, लेकिन आंदोलन खत्म करने से इनकार कर दिया है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा कि 24 दिनों के संघर्ष के बाद मुख्यमंत्री ने छात्रों की आवाज सुनी, जिसके लिए वे उनका धन्यवाद करते हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आधी जीत है। जब तक पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच की मांग नहीं मान ली जाती, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
उधर, 'JPSC और JSSC रिफॉर्म मंच' ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो और संदेश साझा करते हुए इसे परीक्षार्थियों की बड़ी जीत बताया, साथ ही दोहराया कि सीबीआई जांच की मुख्य मांग पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
..........................................................................................
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822