देवघर में 1 नवंबर 2026 को होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर डीसी सौरव कुमार भुवानिया ने निर्देश जारी किए हैं। 45 परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-163 लागू की गई है। पूरी खबर पढ़ें।
कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।
आगामी 1 नवंबर 2026 को देवघर जिले में आयोजित होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के सफल, निष्पक्ष और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी सौरव कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
परीक्षा का समय और पालियाँ
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी:
प्रथम पाली (उच्च प्राथमिक स्तर - कक्षा 06 से 08): पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक।
द्वितीय पाली (प्राथमिक स्तर - कक्षा 01 से 05): अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 04:30 बजे तक।
परीक्षा केंद्र:
जिले के दोनों अनुमंडलों में कुल 45 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं:
- देवघर अनुमंडल: 35 परीक्षा केंद्र
- मधुपुर अनुमंडल: 10 परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्रों के पास धारा-163 (धारा 144) लागू
परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए देवघर व मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत सभी परीक्षा केंद्रों की 500 गज की परिधि के भीतर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा-163 (पूर्ववर्ती धारा 144) के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह आदेश 01 नवंबर 2026 को प्रातः 06:00 बजे से संध्या 06:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
लागू प्रतिबंध एवं नियम
परीक्षा केंद्र की परिधि के अंदर 05 या उससे अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्रित नहीं हो सकेंगे।
किसी भी प्रकार के घातक हथियार, लाठी या अग्नेयास्त्र लेकर चलना पूरी तरह वर्जित रहेगा।
परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक घूमना या अनाधिकृत रूप से प्रवेश करना प्रतिबंधित है।
परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन, कैमरा, स्मार्ट वॉच जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के प्रयोग पर रोक रहेगी (विशेष अनुमति के बिना)।
यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि में लिप्त पाया जाता है या किसी को लाभ पहुँचाने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।हालांकि शव यात्रा, अस्पताल, धार्मिक स्थल, शैक्षणिक संस्थान, परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी और परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मी/पदाधिकारी/दंडाधिकारी इस आदेश के दायरे से मुक्त रहेंगे।
देवघर अनुमंडल अंतर्गत परीक्षा केन्द्र का नाम:-
1- R.D.B. MAHILA COLLEGE, DEOGHAR.
2- R.L. SARRAF HIGH SCHOOL, DEOGHAR.
3- MISHARA RESIDENTIAL PUBLIC SCHOOL, DEOGHAR.
4- DEOGHAR COLLEGE, DEOGHAR.
5- ST. XAVIER'S HIGH SCHOOL, DEOGHAR.
6- DEOGHAR PUBLIC HIGH SCHOOL, DEOGHAR.
7- S.K.P. VIDYA BIHAR, DEOGHAR.
8- RAM KRISHNA VIVEKANANDA VIDYA MANDIR, JASIDIH.
9- SUNRISE DWARIKA ACADEMY, BAIJNATHPUR.
10- JASIDIH PUBLIC SCHOOL, JASIDIH.
11- ALPHONSA HIGH SCHOOL, JASIDIH.
12- SRI AUROBINDO CONVENT, JASIDIH.
13- PM SHRI UPGRADED HIGH SCHOOL, KOTHIYA.
14- ST. FRANCIS SCHOOL, DEOGHAR.
15- DIN BANDHU MIDDLE SCHOOL, DEOGHAR.
16- SRI LILANAND PAGAL BABA HIGH SCHOOL, JASIDIH.
17- RED ROSE SCHOOL, DEOGHAR.
18- CM SOE MATRI MANDIR, DEOGHAR.
19- UPGRADED +2 SCHOOL, MANIKPUR, JASIDIH.
20- MIDDLE SCHOOL, MANIKPUR, JASIDIH.
21- DEVSANGH NATIONAL SCHOOL, DEOGHAR.
22- ST. MARY GIRLS HIGH SCHOOL, DEOGHAR.
23- MIDDLE SCHOOL, JASIDIH, BOYS, JASIDIH.
24-GEETA DEVI DAV PUBLIC SCHOO, SATAR ROAD DEOGAHR (Block-A)
25- G.S. HIGH SCHOOL, DEOGHAR.
26- R. MITRA DCM SOE, DEOGHAR.
27- UPGRADED HIGH SCHOOL, CHITTOLADIA.
28-GEETA DEVI DAV PUBLIC SCHOO, SATAR ROAD DEOGAHR (Block-B)
29- UPGRADED HIGH SCHOOL, RAMUDIH, DEVIPUR.
30- GOVT. BIHARI LAL SARRAF+2 SCHOOL, RIKHIYA, MOHANPUR.
31- SRI SRI MOHANANAND+2 SCHOOL, TAPOVAN, MOHANPUR.
32- MIDDLE SCHOOL RIKHIYA, MOHANPUR.
33- GOVT.+2 SCHOOL, MOHANPURHAT, MOHANPUR.
34- R.K.+2 SCHOOL, CHULHIYA, MOHANPUR.
35- RANI D.R.L. DEVI MIDDLE SCHOOL, MOHANPUR.
मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत परीक्षा केंद्र का नाम
1.MOTHER’S INTERNATIONAL ACADEMY, MADHUPUR
2.ST XAVIERS’S MISSION SCHOOL, MADHUPUR
3.ST. JPSEPH’S HIGH SCHOOL, MADHUPUR
4.MADHUPUR COLLEGE, MADHUPUR
5.S.P.M HIGH SCHOOL, MADHUPUR
6.M.L.G HIGH SCHOOL, MADHUPUR
7.ANCHI DEVI SARAFF GIRL’S +2 SCHOOL, MADHUPUR
8.MAHENDRA MUNI SARASWATI SHISHU VIDYA MANDIR, MADHUPUR
9.MADHUSTHALI VIDYAPEETH, MADHUPUR
10.MADHUSTHALI INSTITUTE OF TEACHER TRAINING
................................................................................................
सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822