झारखंड में मतदाता सूची का नया प्रारूप जारी। 43.61 लाख नाम सूची से हटाए गए। मतदाता 4 सितंबर तक फॉर्म-6 के जरिए दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

कंचन क्रांति ब्यूरो, रांची।

झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची का नया प्रारूप (ड्राफ्ट रोल) जारी कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बुधवार को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से इसे सार्वजनिक किया।

जारी प्रारूप के अनुसार राज्य में कुल 2,21,01,249 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 1,12,06,755 पुरुष, 1,08,94,234 महिला और 260 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद पूर्व की कुल मतदाता सूची (2,64,63,236) से 43,61,987 मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। इनमें 7.63 लाख मृत, 15.92 लाख स्थायी रूप से स्थानांतरित, 14.50 लाख अनुपस्थित/अज्ञात तथा अन्य कारणों से हटाए गए नाम शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ड्राफ्ट रोल आयोग की वेबसाइट और सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध है। यदि किसी का नाम छूट गया है या सुधार की आवश्यकता है, तो मतदाता 4 सितंबर तक फॉर्म-6 और आवश्यक घोषणा पत्र के साथ अपना दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

एक नजर में आंकड़े:

कुल पंजीकृत मतदाता: 2,21,01,249

पुरुष: 1,12,06,755 | महिला: 1,08,94,234 | थर्ड जेंडर: 260

सूची से हटाए गए नाम: 43,61,987

दावे और आपत्तियों की अंतिम तिथि: 4 सितंबर

....................................................................................

Jharkhand Voter List, Electoral Roll Draft, K Ravi Kumar CEO Jharkhand, Voter ID Correction Form 6, Election Commission Jharkhand News