JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ देवघर टावर चौक पर BJP ने कांग्रेस और राहुल गांधी का पुतला फूंका। पढ़ें कंचन क्रांति की खास रिपोर्ट।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में धांधली और कांग्रेस के "दोहरे चरित्र" के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू के निर्देश पर शुक्रवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। इसी कड़ी में देवघर के ऐतिहासिक टावर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
देशभर में पारदर्शिता का ढोंग, झारखंड में भर्ती घोटालों पर मौन
प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी और कांग्रेस देश स्तर पर परीक्षा की पारदर्शिता का राग अलापते हैं, वहीं दूसरी तरफ झारखंड में JPSC, JSSC CGL, और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षाओं में हो रहे घोटालों और धांधली पर चुप्पी साधे बैठे हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया: कांग्रेस का यह दोहरा चरित्र नया नहीं है, यह उनका पुराना इतिहास रहा है। जब अपनी जिम्मेदारी निभाने की बारी आती है तो पूरी कांग्रेस मौन साध लेती है, और जब भाजपा देशहित में काम करती है तो विरोध में खड़े हो जाते हैं। झारखंड की जनता और युवा अब इस दोगली नीति को समझ चुके हैं। राज्य के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले कांग्रेसी नेताओं और मंत्रियों को शर्म आनी चाहिए।
युवाओं के लिए न्याय और निष्पक्ष जांच की मांग
भाजपा ने स्पष्ट किया कि जब तक झारखंड के युवाओं को न्याय नहीं मिलता, भर्ती प्रक्रियाओं में शत-प्रतिशत पारदर्शिता नहीं आती और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक पार्टी चुप नहीं बैठेगी।
पुतला दहन कार्यक्रम में ये प्रमुख चेहरे रहे मौजूद
टावर चौक पर आयोजित इस विशाल प्रदर्शन में देवघर भाजपा संगठन के कई दिग्गज और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं:
प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता: जिला उपाध्यक्ष श्रीमती विजया सिंह, मुकेश पाठक, अलका सोनी, संतोष उपाध्याय, आशीष दुबे, सचिन सुल्तानिया, सोनाधारी झा, रमेश राय, संजय गुप्ता, अमरजीत दुबे, सुमित रवानी, सुनील यादव, जूनियर बाबूलाल मरांडी, गौतम राय, अमृत मिश्रा, प्रणव मित्र, हंसदेव राजपूत, तूफान महथा।
· महिला मोर्चा व अन्य सदस्य: संध्या कुमारी, पुनीता सिंह, सुचिता घोष, कुसुम सिंह, पायल देवी, निरंजन ठाकुर, दीपक राज, प्रमोद राय, कुमार अभिषेक, अमित कुमार, शुभम कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
.........................................................................................................
देवघर बीजेपी प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन देवघर, कंचन क्रांति न्यूज़ देवघर, JSSC CGL भर्ती घोटाला, JPSC परीक्षा विवाद, झारखंड बीजेपी आदित्य साहू, देवघर टावर चौक खबर
