देवघर के सरकारी बस स्टैंड के पास 'खूबसूरत मॉल' द्वारा फेस्टिव सीजन को लेकर शानदार फैशन शो का आयोजन किया गया। एथनिक और वेस्टर्न वियर के इस बेहतरीन कलेक्शन और इवेंट की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।

 त्योहारों के इस सीजन में देवघरवासियों को फैशन का एक नया और शानदार अनुभव देने के लिए रविवार को सरकारी बस स्टैंड के पास 'खूबसूरत मॉल' की ओर से एक भव्य फैशन शो का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में भारतीय पारंपरिक परिधानों (एथनिक वियर) के साथ-साथ लेटेस्ट वेस्टर्न कलेक्शन को भी खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया इनफ्लूएंसरों के लिए एक रोमांचक प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

 दीपक प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

 कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सह जाने-माने समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े और मॉल के प्रोपराइटर शुभम गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर फैशन शो के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियां भी हुईं और राजेश और शिवम की गायकी के साथ खूबसूरत बैंड की प्रस्तुति ने समां बांध दिया।

 देवघर से पूरे संथाल परगना में बढ़ रही है मॉल की पहचान

 मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने मॉल के सफर की तारीफ करते हुए कहा कि बहुत कम उम्र और कम समय में प्रोपराइटर शुभम गुप्ता ने जो मुकाम हासिल किया है, वह सराहनीय है। बोकारो के चास के बाद देवघर में खुला यह मॉल अब पूरे संथाल परगना में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। यहाँ बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों—हर वर्ग के लिए रेडीमेड गारमेंट्स का बेहतरीन और विशाल कलेक्शन उपलब्ध है।

 दुर्गापूजा, दिवाली और छठ को लेकर खास कलेक्शन

। दुर्गापूजा, दिवाली और छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस फैशन शो में झारखंड के कई जिलों से आए मॉडल्स ने रैंप पर वॉक किया और नए परिधानों के आउटलुक को प्रदर्शित किया। एथनिक और वेस्टर्न कपड़ों के इस बेहतरीन समायोजन ने देवघर के लोगों को खरीदारी के लिए एक शानदार तोहफा दिया है। खास बात यह रही कि इस फैशन शो के शो-स्टॉपर खुद समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े रहे।

..................................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822