सिविल सर्जन को आदिवासी नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह कार्रवाई की। पढ़ें पूरी खबर


कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को हजारीबाग की एक आदिवासी नाबालिग के साथ यौन शोषण (दुष्कर्म) के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेने के बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजकर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हजारीबाग स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन में शनिवार दोपहर को उसी जिले के एक प्रखंड की रहने वाली आदिवासी नाबालिग ने सिविल सर्जन पर तीन बार दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया। मामला हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील होने के कारण हजारीबाग पुलिस ने तुरंत कोडरमा पुलिस के साथ जानकारी साझा की। कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

पुलिस जांच के दौरान डॉ. अनिल कुमार के मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण फोटो और वीडियो बरामद किए गए, जिससे आरोपों को मजबूती मिली।

रविवार को पीड़िता कोडरमा महिला थाना पहुंची, जहां उसने आरोपी सिविल सर्जन की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने चंदवारा थाना क्षेत्र के तिलैया डैम ओपी अंतर्गत झील रेस्टोरेंट के पास स्थित उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।


सुझाव व शिकायत के लिए करें संपर्क

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

Mobile- 8987259822