देवघर के सारठ अंचल में मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान फर्जी जाति और आवासीय प्रमाण-पत्र बनवाने वाले 34 मतदाताओं और प्रज्ञा केंद्र संचालक पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।


देवघर। जिले के सारठ अंचल अंतर्गत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान एक बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। प्रशासन की सख्ती के बाद फर्जी तरीके से जाति और आवासीय प्रमाण-पत्र बनवाने वाले 34 मतदाताओं और इसे तैयार करने वाले प्रज्ञा केंद्र (सीएससी) संचालक के खिलाफ पथरड्डा ओपी में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

सारठ अंचल के नवादा और सधरिया पंचायत के अंतर्गत आने वाले नवादा तथा लकड़ा कौंधा गांवों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चल रहा था। 15 सितंबर को नवादा पंचायत सचिवालय में एसआईआर (एसआईआर) के दौरान सुनवाई की प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। इस दौरान कई मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए जाति एवं आवासीय प्रमाण-पत्र अधिकारियों को संदिग्ध प्रतीत हुए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने सारठ के अंचल अधिकारी (सीओ) को पत्र लिखकर कुल 191 प्रमाण-पत्रों के सत्यापन का अनुरोध किया। अंचल कार्यालय द्वारा जब इन सभी दस्तावेजों की गहन जांच कराई गई, तो उसमें से 34 मतदाताओं के प्रमाण-पत्र पूरी तरह फर्जी पाए गए।

सत्यापन विफल होने और दस्तावेज फर्जी पाए जाने के बाद, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी, सारठ ने कड़ा रुख अपनाया है। सीओ द्वारा जारी पत्रांक 673/रा. (दिनांक 16.09.2026) के माध्यम से पथरड्डा ओपी प्रभारी को पत्र भेजकर फर्जी प्रमाण-पत्र का इस्तेमाल करने वाले 34 मतदाताओं और इसे अवैध रूप से तैयार करने वाले संबंधित प्रज्ञा केंद्र (सीएससी) संचालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

अंचल कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार इस फर्जीवाड़े में नवादा पंचायत (ग्राम नवादा) के निवासी: जाबिर, साकिब अंसारी, खुनेजा बीबी, सरौती देवी, एनामुल हक, सईद अहमद, मुनीवर, नूरजहां बीबी, साजिद अंसारी, समीना खातून, रूबेदा खातून, मो. कौशर, मो. हबीब, तजुद्दीन, तकबुल अंसारी, सैरून खातून, नूरेन रजा, मैमून खातून, जहिदा बीबी, सनाउल मियां, मो. दानिस अंसारी, नसीमा बीबी, नजमा खातून, साकीरा खातून, अली रजा, हाजीरन खातून, मीना खातून, साजबुन निशा, एकरामुल अंसारी, जुलकरनेन रजा, जाहेदा बीबी, मोजिम अंसारी (पिता- इम्तियाज अंसारी), सजाद अंसारी और तरन्नुम खातून और सधरिया पंचायत (ग्राम लकड़ाकोंधा) की निवासी खुनेजा बीबी शामिल हैं:।


सुझाव व शिकायत के लिए करें संपर्क

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

Mobile- 8987259822