बांग्लादेश के रंगपुर स्थित दासपारा में एक ही हिंदू परिवार के चार सदस्यों के शव संदिग्ध अवस्था में मिले हैं। पुलिस और सीआईडी की टीम मामले की गहन जांच कर रही है।


बांग्लादेश। रंगपुर जिले के दासपारा इलाके से एक बेहद खौफनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही हिंदू परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई है। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में गहरी दहशत का माहौल है।


सूचना मिलने के बाद जब पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं, तो घर का नज़ारा देखकर हर कोई दंग रह गया। अपराधियों ने परिवार के सदस्यों की हत्या कर शवों को घर के अलग-अलग हिस्सों में छिपा दिया था। पिता का शव मकान की छत से बरामद किया गया। मां और बेटी का शव घर की सीढ़ियों पर पड़ा मिला। बेटे का शव कमरे के अंदर बेड के नीचे छिपाया गया था।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बांग्लादेश पुलिस के साथ-साथ सीआईडी (CID) और क्राइम सीन यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक तौर पर यह नृशंस हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि, हत्या के पीछे का मुख्य कारण व्यावसायिक रंजिश, संपत्ति का विवाद या कोई अन्य साम्प्रदायिक/लूटपाट की वजह क्या है, इसकी जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।


Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822