रायबरेली के नसीराबाद में 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और गर्भवती होने का मामला। प्रसव के बाद नवजात की रास्ते में मौत, पुलिस ने आरोपी गुरुप्रीत साहू को किया गिरफ्तार। पूरी खबर पढ़ें।
रविशंकर सिंह, रायबरेली।
रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि लंबे समय तक यौन शोषण के कारण किशोरी गर्भवती हो गई थी। सोमवार शाम तबीयत बिगड़ने पर उसे नसीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब 11 बजे किशोरी ने जिला महिला अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को आगे के इलाज के लिए एस (स्थान का नाम) रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही नवजात की मौत हो गई। इलाज के बाद किशोरी की हालत में सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया है।
किशोरी के पिता हैं कारपेंटर
मूलरूप से कुशीनगर जिले का रहने वाला यह परिवार रोजी-रोटी के सिलसिले में नसीराबाद क्षेत्र में एक किराये के मकान में रहता है। किशोरी के पिता पेशे से कारपेंटर हैं। वहीं, आरोपी गुरुप्रीत साहू इलाके में चाट-चाउमीन की दुकान लगाता था।
पुलिस पर उठे सवाल और कार्रवाई
परिजनों का आरोप है कि उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दो दिन पहले ही दे दी थी, बावजूद इसके पुलिस ने समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। नवजात की मौत के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। मंगलवार को पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और पीड़िता के बयान दर्ज किए।
सीओ सलोन यदुवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी गुरुप्रीत साहू के खिलाफ प्राथिमकी (एफआईआर) दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंच चुकी है।
..........................................................................................................
सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822