बिहार में अगले तीन माह में माटी कला बोर्ड का गठन होगा। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के शहादत दिवस समारोह में यह बड़ी घोषणा की।
कंचन क्रांति ब्यूरो, पटना।
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी के शहादत दिवस व नवनिर्वाचित विधान पार्षदों के अभिनंदन समारोह का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि पारंपरिक माटी कला के संरक्षण, कारीगरों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए राज्य में अगले तीन महीनों के भीतर 'माटी कला बोर्ड' का गठन किया जाएगा।
समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रजापति समाज के योगदान की सराहना की और कहा कि सरकार इस समाज के विकास और न्याय के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ल और अमर शहीद रामफल मंडल को भी श्रद्धांजलि दी गई। उप मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और रोजगार पहलों का जिक्र करते हुए बिहार के समग्र विकास का संकल्प दोहराया।
...........................................................................................
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822