मेहरमा के कन्या उच्च विद्यालय से चोरी हुए 8 पंखे और सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
कंचन क्रांति न्यूज, मेहरमा (गोड्डा)
प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या उच्च विद्यालय में हुई चोरी की घटना का स्थानीय पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर ही सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए सभी 8 पंखे और सीसीटीवी कैमरे को बरामद कर लिया है तथा इस घटना में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) महगामा, वरुण रजक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 14 अक्टूबर को कन्या उच्च विद्यालय, मेहरमा से अज्ञात चोरों द्वारा 8 पंखे और सीसीटीवी कैमरे चुरा लिए गए थे। इस संबंध में मेहरमा थाना कांड संख्या-165/26 दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही थी।
निशानदेही पर हुई गिरफ्तारी और बरामदगी
अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने संदेह के आधार पर श्रीराम कुमार पासवान, मोनू कुमार और गोलू कुमार से कड़ाई से पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर ही पुलिस ने कांड में चोरी गए सभी 8 पंखे और सीसीटीवी कैमरे को सकुशल बरामद कर लिया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान श्रीराम कुमार पासवान (20 वर्ष), पिता पंकज पासवान , मोनू कुमार (19 वर्ष), पिता संजय कपूर और गोलू कुमार (19 वर्ष), पिता- सुधांशु पासवान के रूप में हुई। सभी गिरफ्तार आरोपी मेहरमा थाना क्षेत्र के बनौधा गांव के निवासी हैं।
छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी
इस त्वरित खुलासे और छापामारी दल में मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर, पुलिस उप-निरीक्षक (पुअनि) विकास कुमार गुप्ता, मनोज कुमार निराला, सहायक अवर निरीक्षक (सअनि) रमेश कुमार, सहदेव प्रसाद, मनोज कुमार रंजन एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
................................................................................................
सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822