देवघर वन स्टॉप सेंटर ने यूआईडी बायोमेट्रिक तकनीक का उपयोग कर दो खोई हुई महिलाओं कोलकाता और जामताड़ा निवासी की पहचान कर उनके परिवारों का पता लगाया है।

 कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।

देवघर स्थित वन स्टॉप सेंटर ने एक सराहनीय मानवीय पहल करते हुए लंबे समय से बिछड़ी दो खोई हुई महिलाओं का सफलतापूर्वक पता लगा लिया है। इन महिलाओं को उनके परिवारों से पुनः मिलाने की इस जटिल प्रक्रिया में यूआईडी (UID) कार्यालय देवघर एवं यूआईडी क्षेत्रीय कार्यालय, रांची की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। प्रशासन ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए दोनों महिलाओं के बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) के माध्यम से उनकी सही पहचान और उनके घर का सटीक पता ट्रैक करने में सफलता हासिल की है।

कोलकाता और जामताड़ा की हैं महिलाएं

पहली महिला की पहचान डिम्पी कुमारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोलकाता (पश्चिम बंगाल) की रहने वाली हैं। यूआईडी सेल से प्राप्त रिकॉर्ड के अनुसार उनका पता डॉ. लाल मोहन भट्टाचार्जी रोड, एंटाली, सर्कस एवेन्यू, जिला कोलकाता पाया गया है।

दूसरी महिला की पहचान वंदना मोंडल के रूप में हुई है, जिनका घर पड़ोसी जिले जामताड़ा (झारखंड) में ट्रैक किया गया है। वह जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुशियारा और पोस्ट केवटजाली की निवासी हैं।

तकनीक से मिली अपनों तक पहुंचने की राह

वन स्टॉप सेंटर और यूआईडी सेल के इस संयुक्त एवं तकनीकी प्रयास से दोनों महिलाओं के परिवारों का सटीक विवरण मिल गया है। इस सफलता से दोनों महिलाओं को उनके स्वजनों से दोबारा मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जो प्रशासन की एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822