गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे करौं के गौरीपुर पहुंचकर जनसंघ काल के वरिष्ठ नेता दिवंगत पावृत सिंह को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। सिरसा चौक पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

कंचन क्रांति न्यूज़, मधुपुर (देवघर)।

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे शनिवार को करौं प्रखंड के गौरीपुर गांव पहुंचे। वहां उन्होंने जनसंघ काल के वरिष्ठ नेता दिवंगत पावृत सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।

सांसद डॉ. दुबे ने दिवंगत नेता को याद करते हुए कहा कि पावृत सिंह जनसंघ काल के एक निष्ठावान और नेक इंसान थे। उन्होंने हमेशा पूरी ईमानदारी के साथ पार्टी संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाया। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है और प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी को उनकी कमी हमेशा खलेगी।

सिरसा चौक पर सांसद का हुआ जोरदार स्वागत

गौरीपुर जाने के क्रम में सिरसा चौक पर भाजपा पथरोल मंडल अध्यक्ष कृष्ण पोद्दार के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सांसद डॉ. निशिकांत दुबे का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

मंडल अध्यक्ष कृष्ण पोद्दार ने कहा कि व्यस्तता के बावजूद शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचना सांसद जी की संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, संजय यादव, विष्णु चौधरी, ऋषि सिंह, मोहन कुमार, कृष्ण पोद्दार, रवि रवानी, अनुप भैया, श्याम देव चौधरी, विश्वनाथ रवानी, अशोक यादव, रूपेश कुमार, प्रकाश यादव, संजय गुप्ता, अर्द्धेंदु सिंह, तपन राय, सीताराम रवानी, नंदलाल तिवारी, माहेश्वर भोक्ता, संदीप मेहरा, बिनय वर्मा, लक्ष्मण रवानी और नवीन राय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय समर्थक उपस्थित थे।