नेपाल के त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की टनल में भोटेकोशी फ्लैश फ्लड के कारण 10 दिनों से फंसे दो मजदूरों को नेपाली सेना ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। जानिए पूरा अपडेट।
काठमांडू। नेपाल में भोटेकोशी फ्लैश फ्लड के 10 दिन बाद एक चमत्कारिक रेस्क्यू सामने आया है। त्रिशूली 3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की एक सुरंग (टनल) में फंसे दो मजदूरों को नेपाली सेना के नेतृत्व वाली रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
सुरक्षित बाहर निकाले गए कर्मियों की पहचान 45 वर्षीय कबीर महर्जन और 30 वर्षीय संजय शाह के रूप में हुई है। नेपाल सेना के जनसंपर्क निदेशालय के अनुसार, कबीर महर्जन प्रोजेक्ट में मैकेनिकल सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे, जबकि संजय शाह फोरमैन के रूप में कार्यरत थे।
रेस्क्यू टीम को टनल के भीतर से इंसानी आवाजें सुनाई दी थीं, जिसके बाद तुरंत संपर्क स्थापित किया गया। नेपाल सेना और सशस्त्र पुलिस बल (APF) ने अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग करते हुए खोज और बचाव अभियान को और तेज किया और दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता हासिल की।
26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टान के खिसकने (आइस-रॉक एवलांच) से भोटेकोशी नदी में भीषण फ्लैश फ्लड आया था। इस आपदा ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कई शहरों और गांवों को तबाह कर दिया। नेपाल पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ के कारण अब तक कुल मौतों की संख्या बढ़कर 1,282 हो गई है।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
Mobile- 8987259822