पावर स्टार पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म 'जियो मेरी जान' का टीज़र रक्षाबंधन पर हुआ आउट। एक्शन और रोमांच से भरपूर यह फिल्म दशहरा पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज़।
कंचन क्रांति ब्यूरो, पटना:
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जियो मेरी जान' का टीज़र रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। 'जे पी स्टार पिक्चर्स भोजपुरी' के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुए 1 मिनट 13 सेकेंड के इस टीज़र में पवन सिंह बेहद रोमांचक और दमदार अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।
निर्माताओं ने ऐलान किया है कि यह फिल्म इस साल दशहरा के पावन पर्व पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। टीज़र आउट होते ही भोजपुरी सिनेप्रेमियों और पवन सिंह के प्रशंसकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है।
मनोरंजन और एक्शन का जबरदस्त तड़का : पवन सिंह
फिल्म को लेकर पावर स्टार पवन सिंह ने कहा, दर्शकों के प्यार और आशीर्वाद की बदौलत मैं एक बार फिर नए एक्शन धमाके के साथ आ रहा हूँ। 'जियो मेरी जान' में मनोरंजन, एक्शन और रोमांच का भरपूर तड़का है। टीज़र में जितना मज़ा दिख रहा है, पूरी फिल्म में दर्शकों को उससे कहीं अधिक सिनेमाई अनुभव मिलेगा।
वहीं निर्माता उमा शंकर प्रसाद ने बताया कि फिल्म को दर्शकों के विशुद्ध मनोरंजन को ध्यान में रखकर बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है। पूरी टीम की मेहनत रंग लाई है और रक्षाबंधन पर टीज़र लॉन्च करना बेहद खास पल रहा।
फिल्म की स्टारकास्ट और क्रू
मुख्य कलाकार: पवन सिंह के साथ रूपाली जाधव और सपना चौहान मुख्य भूमिका में हैं। अन्य प्रमुख कलाकारों में संजय वर्मा, विनीत विशाल, साहिल सिद्दीकी, कुणाल सिंह, स्वर्गीय ब्रजेश त्रिपाठी, ज़फर खान, संजीव मिश्रा, धामा वर्मा, रवि तिवारी और सुजीत भट्ट शामिल हैं।
निर्माता-निर्देशक: फिल्म का निर्माण उमा शंकर प्रसाद ने किया है, सह-निर्माता आयुष राज गुप्ता हैं तथा निर्देशन अनंजय रघुराज का है।
संगीत व कहानी: कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है। संगीत रजनीश मिश्रा, प्रियांशु सिंह और छोटू रावत का है, जबकि गीत विनय बिहारी, आशुतोष तिवारी व अरुण बिहारी ने लिखे हैं।
एक्शन व कोरियोग्राफी: एक्शन दिलीप यादव व रौशन ने डिज़ाइन किया है, जबकि कोरियोग्राफी रिक्की गुप्ता, एमके गुप्ता (जॉय) और सोनू सिंह की है। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।
.......................................................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822