PHED मंत्री संजय सिंह ने X (ट्विटर) पर झूठे आरोप लगाने का दावा करते हुए तेजप्रताप यादव को 50 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है। 7 दिनों में माफी न मांगने पर कानूनी केस की चेतावनी।
कंचन क्रांति न्यूज, पटना।
बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के मंत्री संजय सिंह ने जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव को 50 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। मंत्री की ओर से उनके अधिवक्ता सुशील कुमार ने यह नोटिस तेजप्रताप यादव के व्हाट्सएप और ई-मेल पर भेजकर कथित आरोपों के लिए 7 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
अधिवक्ता सुशील कुमार द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि तेजप्रताप यादव ने 29 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर मंत्री संजय सिंह के खिलाफ पूरी तरह झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाए थे। नोटिस के मुताबिक, यह कदम मंत्री की सामाजिक और राजनीतिक छवि को धूमिल करने की नीयत से उठाया गया था।
नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि तेजप्रताप यादव अगले 7 दिनों के भीतर मंत्री संजय सिंह से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ सक्षम न्यायालय में 50 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
.......................................................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822