रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने भुवेमऊ स्थित सांसद निवास से करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बारात घर, एम्बुलेंस और सड़कों की सौगात दी। पढ़ें पूरी खबर।
रविशंकर सिंह, रायबरेली
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जिले की जनता को करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी है। भुवेमऊ स्थित सांसद निवास परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जिले में जनहित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
इन विकास योजनाओं का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास
सांसद राहुल गांधी द्वारा लोकार्पित और शिलान्यास की गई प्रमुख योजनाओं में विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए बारात घर, विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ट्रांसफार्मर ट्रॉली, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एम्बुलेंस सेवा और दर्जनों छोटी-बड़ी इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण कार्य शामिल है। इन विकास कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र की जनता को आवागमन, बिजली, स्वास्थ्य और सामाजिक आयोजनों में सीधे तौर पर बड़ी सहूलियत और लाभ मिलेगा।
जनता का हक और विकास सबसे ऊपर: राहुल गांधी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि रायबरेली का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। वे क्षेत्र की जनता के हक और विकास के लिए लगातार काम करते रहेंगे।
इस गरिमामय अवसर पर अमेठी सांसद केएल शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, प्रदेश सचिव व ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822