देवघर के चंदन ठाकुर अवैध लॉटरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची राजभवन के सामने दो दिनों से आमरण अनशन पर डटे हैं। जानें उनकी प्रमुख मांगें।

 

 रांची/देवघर: देवघर जिले में बढ़ते भ्रष्टाचार, अवैध लॉटरी कारोबार और कानूनों के उल्लंघन के खिलाफ पथरोल (बघनाडीह) निवासी चंदन ठाकुर ने मोर्चा खोल दिया है। मांगों को लेकर वे पिछले दो दिनों से राजधानी रांची स्थित राजभवन के समक्ष आमरण अनशन पर डटे हुए हैं। चंदन ठाकुर का यह कदम देवघर के मधुपुर क्षेत्र में फल-फूल रहे अवैध कारोबार और प्रशासनिक ढिलाई पर सीधा प्रहार माना जा रहा है।

 

चंदन छाकुर की प्रमुख मांगें:

अवैध लॉटरी माफियाओं पर कार्रवाई : मधुपुर में सक्रिय अवैध लॉटरी कारोबारियों पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।

दोषी पुलिसकर्मियों पर गाज : अवैध धंधे को संरक्षण देने में संलिप्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।

एसपीटी/एससी-एसटी एक्ट का पालन : संथाल परगना क्षेत्र में एससी/एसटी एक्ट एवं भू-राजस्व कानूनों के उल्लंघनकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई हो।

एसडीपीओ मधुपुर की बर्खास्तगी : मधुपुर एसडीपीओ की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की गई है।

 

अनशन पर बैठे चंदन ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के उप-सचिव द्वारा निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया गया है, लेकिन लड़ाई महज कागजी आश्वासनों की नहीं बल्कि धरातल पर ठोस कार्रवाई की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दोषियों पर प्राथमिकी और अधिकारियों पर सख्त कदम नहीं उठाए जाते, आंदोलन जारी रहेगा।

..........................................................................................................

चंदन ठाकुर अनशन रांची, देवघर भ्रष्टाचार अवैध लॉटरी, राजभवन आमरण अनशन, मधुपुर एसडीपीओ, झारखंड पुलिस भ्रष्टाचार