छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर झारखंड छात्र महासभा के बैनਰ तले छात्राओं ने अंबेडकर चौक को जाम कर दिया। पढ़ें पूरी विस्तृत खबर।


दुमका। झारखंड के दुमका जिले में एक बार फिर कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। काठीकुंड इलाके में एक छात्रा के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या के विरोध में छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा है। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग को लेकर झारखंड छात्र महासभा के बैनर तले छात्राओं ने दुमका के मुख्य अंबेडकर चौक को पूरी तरह जाम कर दिया।

यह विरोध प्रदर्शन झारखंड छात्र महासभा के आह्वान पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने दुमका के व्यस्ततम अंबेडकर चौक को जाम कर दिया, जिससे मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित हो गया।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने की मांग की।

चौक जाम होने के कारण उस क्षेत्र से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से होकर गुजरना पड़ा, जिससे आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि राज्य में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा खतरे में पड़ती जा रही है। जब तक पुलिस इस मामले के सभी दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई नहीं करती, तब तक उनका आंदोलन और विरोध जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया है और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने तथा दोषियों की धर-पकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


सुझाव व शिकायत के लिए करें संपर्क

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

Mobile- 8987259822