Anti Corruption Federation of World (ACFW) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्रकार रवि शंकर सिंह को रायबरेली का जिला चेयरमैन नियुक्त किया। पूरी खबर पढ़ें।

कंचन क्रांति न्यूज, रायबरेली।

 एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ वर्ल्ड (ACFW) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश कुमार वर्मा (बिहार, चंपारण) ने बुधवार को रायबरेली पहुंचकर ग्राम डिडौली (लखनऊ रोड) निवासी वरिष्ठ पत्रकार रवि शंकर सिंह को संगठन की ओर से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रवि शंकर सिंह को रायबरेली जिले का जिला चेयरमैन नियुक्त करते हुए अपने हाथों से पहचान पत्र (ID Card) और नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही, राजेंद्र बहादुर को महाराजगंज ब्लॉक चेयरमैन की जिम्मेदारी देते हुए नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र सौंपा गया।

 इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश कुमार वर्मा ने कहा, रवि शंकर सिंह पिछले 20 वर्षों से समाज सेवा, असहायों की मदद और निष्पक्ष पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उनकी इसी निष्ठा और सटीक रिपोर्टिंग को देखते हुए उन्हें रायबरेली जनपद का चेयरमैन बनाया गया है।उन्होंने आगे बताया कि ACFW का नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है और यह संगठन समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर मुहिम चला रहा है। रवि शंकर सिंह जैसे निडर और निष्पक्ष साथी से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए रवि शंकर सिंह ने कहा, "मुझे समाज सेवा के क्षेत्र में लगभग 20 वर्ष और पत्रकारिता में 10 वर्ष हो चुके हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस जिम्मेदारी को मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाऊंगा। ACFW से जुड़ने के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को और बल मिलेगा।"

 गांव में खुशी की लहर, गणमान्य लोगों ने दी बधाई

रवि शंकर सिंह की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव डिडौली में जश्न का माहौल है। गांव के बुजुर्गों एवं गणमान्य नागरिकों—गुलाब सिंह, रामधनी सिंह, समर बहादुर सिंह, शेर बहादुर सिंह, महेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, आलोक सिंह, अभिनव सिंह, समाजसेवी अवध कुमार सिंह तथा प्रधानपति राजकुमार सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि रवि बचपन से ही साहसी, निडर और अन्याय के खिलाफ खड़े होने वाले व्यक्ति रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश सचिव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं लखनऊ प्रभारी अतुल सिंह ने बधाई देते हुए कहा, रवि शंकर सिंह पिछले 17 वर्षों से मेरे साथ जुड़े हैं। वे बेहद ईमानदार और बहादुर व्यक्ति हैं, जो हर परिस्थिति का सामना निडरता से करते हैं।

................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822