रायबरेली के रवि शंकर सिंह को जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया का जिला सदस्य नियुक्त किया गया है। जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने सरकार से पत्रकार आयोग और 20 लाख के बीमा की मांग की।

कंचन क्रांति न्यूज, रायबरेली।

 

रायबरेली जिले के सदर तहसील क्षेत्र अंतर्गत डिडौली गांव निवासी रवि शंकर सिंह (पुत्र हरिकेश) को 'जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया' का जिला सदस्य नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना की संस्तुति पर प्रदान की गई है। रवि शंकर सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने की सूचना से उनके परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

 

उनकी नियुक्ति पर स्थानीय समाजसेवी व व्यापारी सुरेश बहादुर सिंह, मिंदर सिंह तथा स्वागत रिसॉर्ट के मालिक नितिन चौधरी ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि रवि शंकर सिंह एक कर्मठ, मेहनती और साहसी व्यक्ति हैं जो हर विषम परिस्थिति का धैर्यपूर्वक सामना करते हैं। वहीं, उनके छोटे भाई व पूर्व सांसद प्रत्याशी अधिवक्ता दिलीप सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी कलम और धैर्य की ताकत से हमेशा चुनौतियों का सामना किया है। नियुक्ति की खबर मिलने के बाद प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।

 

इस अवसर पर रवि शंकर सिंह ने कहा कि वे हमेशा पत्रकार भाइयों के हितों के लिए सरकार के सामने मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से मांग की कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए 'पत्रकार आयोग' का गठन किया जाए। साथ ही, प्रत्येक पत्रकार को 20 लाख रुपये का सुरक्षा बीमा, सम्मानजनक वेतन और पत्रकार व उनके आश्रितों को कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।