रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में सिद्धू-कान्हू पार्क के पास एक फ्लैट में 61 वर्षीय सेवानिवृत्त DDC सुनील कुमार सिंह का शव पंखे के हुक से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (ब्यूरोक्रेट) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के हुक से लटका हुआ बरामद किया गया है। घटना लालपुर थाना क्षेत्र स्थित सिद्धू-कान्हू पार्क के पास बने एक फ्लैट की है।

मृतक अधिकारी की पहचान 61 वर्षीय सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले थे और लगभग एक साल पहले ही रांची में उप विकास आयुक्त (DDC) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।


पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, रविवार को फ्लैट के एक कमरे में सुनील कुमार सिंह का शव सिलिंग फैन के हुक से बंधे फंदे पर झूलता हुआ पाया गया।


घटना की सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि उन्होंने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया।


फिलहाल घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं, इस संबंध में पुलिस अधिकारी औपचारिक पुष्टि कर रहे हैं। परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।


Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

Mobile- 8987259822