राजकीय श्रावणी मेला 2026 में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए देवघर मेला क्षेत्र और कांवरिया पथ पर 34 सूचना सह सहायता केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जानें ये केंद्र कैसे बिछड़े कांवरियों को अपनों से मिला रहे हैं।

 

देवघर। राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुविधा तथा सुरक्षा को लेकर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पूरी निष्ठा से कार्यरत है। मेला क्षेत्र में उमड़ने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए, विभाग द्वारा संपूर्ण मेला क्षेत्र और कांवरिया पथ पर कुल 34 सूचना सह सहायता केंद्रों का निर्बाध संचालन किया जा रहा है।

इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य मेला क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करने के साथ-साथ भीड़ में अपनों से बिछड़े श्रद्धालुओं की त्वरित मदद करना है। ये सहायता केंद्र बिछड़े हुए कांवरियों को परिजनों से मिलाने और उन्हें उनके सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण सेतु (हेल्पलाइन) साबित हो रहे हैं।

बिछड़ों को अपनों से मिलाने का बना सशक्त माध्यम

विशाल जनसमूह के कारण अक्सर कई श्रद्धालु अपने परिवार या दल से अलग हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में, इन 34 सहायता केंद्रों पर तैनात कर्मियों द्वारा लाउडस्पीकर (पब्लिक एड्रेस सिस्टम) के माध्यम से लगातार घोषणाएं की जा रही हैं। इसके साथ ही, विभिन्न केंद्रों के बीच आपसी डिजिटल समन्वय और त्वरित सूचना प्रणाली के जरिए कम से कम समय में बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर उनके चेहरों पर मुस्कान लौटाई जा रही है।

इन 34 प्रमुख स्थलों पर संचालित हो रहे हैं केंद्र

मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुलभ पहुंच के लिए ये केंद्र दुम्मा, कलकतिया, आध्यात्मिक भवन, ठनठनिया धर्मशाला के पास, बांक, सरासनी, खिजुरिया, फुटओवर ब्रिज, ISBT बाघमारा बस पड़ाव, कोठिया बस पड़ाव, शिवगंगा गोल घर, भट्ठर धर्मशाला, सुविधा केंद्र (बाबा मंदिर), क्यू कॉम्प्लेक्स, नेहरू पार्क पंडाल के अंदर, नेहरू पार्क प्रवेश द्वार, जलसार चिल्ड्रेन पार्क, तिवारी चौक, बी.एड. कॉलेज, सरकार भवन मोड़, बरमसिया चौक, नंदन पहाड़, काली बाड़ी मोड़ (बेलाबगान/सिंघवा मोड़), जसीडीह रेलवे स्टेशन, बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन, देवघर रेलवे स्टेशन, आर. एल. सर्राफ उच्च विद्यालय, रांगा मोड़, हिंदी विद्यापीठ, कुमुदिनी घोष रोड (अस्थायी थाना के पास), सिंघवा वाटर फिल्ट्रेशन प्लांट, त्रिकुट पर्वत, तपोवन पर्वत और क्लब ग्राउंड में स्थापित किए गए हैं।

............................................................................................................

Shravani Mela 2026, Deoghar Shravani Mela Help Center, Baba Baidyanath Dham Deoghar, Kawar Yatra 2026 Deoghar, Sultanganj to Deoghar, Deoghar Information Center, Deoghar Administration, Kanchan Kranti News