श्रावणी मेला 2026 में अव्यवस्था की शिकायत अब QR कोड स्कैन कर की जा सकेगी। देवघर प्रशासन कंट्रोल रूम से तुरंत समाधान करेगा।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।
राजकीय श्रावणी मेला 2026 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या या अव्यवस्था होने पर श्रद्धालु अब सीधे QR कोड स्कैन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि मेला क्षेत्र, होल्डिंग पॉइंट्स, प्रशासनिक व स्वास्थ्य शिविरों और कांवरिया रूट में जगह-जगह QR कोड लगाए गए हैं। पेयजल, सफाई, बिजली या शौचालय से जुड़ी समस्या होने पर श्रद्धालु QR कोड स्कैन कर गूगल फॉर्म में अपनी शिकायत और फोटो अपलोड कर सकते हैं।
कंट्रोल रूम में शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग की टीम को तुरंत कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। समस्याओं की निरंतर मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम में एक विशेष सेल भी गठित किया गया है।
................................................................................................................
श्रावणी मेला 2026, देवघर QR कोड शिकायत, बाबा बैद्यनाथ मंदिर सुविधा, देवघर न्यूज, क्राउड मैनेजमेंट देवघर
