जमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू। 18 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई, जानें योग्यता व प्रक्रिया।

कंचन क्रांति ब्यूरो, पटना।

जमुई स्थित प्रतिष्ठित सिमुलतला आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 की छठी कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसके आधार पर मेधावी विद्यार्थियों का चयन होगा। योग्य छात्र-छात्राएं 18 अगस्त तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जून माह में विद्यालय निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों पर तेजी से कार्य किया जा रहा है, ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

विद्यालय में पूर्व की भांति इस सत्र में भी छात्र और छात्राओं के लिए 60-60 सीटें (कुल 120 सीटें) निर्धारित हैं। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदक का पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत होना आवश्यक है। साथ ही, 1 अप्रैल 2027 को अभ्यर्थी की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी और निजी दोनों प्रकार के मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र इसके लिए पात्र हैं।

……………………………………………………………………………………..

Simultala Awasiya Vidyalaya, SAV Class 6 Admission, Simultala Entrance Exam, Bihar Education News, Simultala Vidyalaya Online Form