प्रख्यात लेखिका एवं सांसद सुधा मूर्ति ने जहानाबाद की ऐतिहासिक बराबर गुफाओं का भ्रमण कर इसे यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की मांग की।

 

जहानाबाद: प्रख्यात लेखिका, समाजसेवी व राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने जहानाबाद जिले में स्थित विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक बराबर गुफाओं का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने भारत की इस प्राचीन शैलकृत स्थापत्य कला को करीब से देखा और इसकी निर्माण तकनीक व कलात्मक उत्कृष्टता की जमकर तारीफ की। गुफाओं की ऐतिहासिक व पुरातात्विक महत्ता से प्रभावित होकर सुधा मूर्ति ने इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की वकालत की।

 

भ्रमण के दौरान उन्होंने विशाल चट्टानों को तराशकर बनाई गई गुफाओं, दीवारों पर आज भी मौजूद शीशे जैसी चमकदार पॉलिश और भीतर गूंजने वाले प्रतिध्वनि प्रभाव की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने इसे प्राचीन भारत की उत्कृष्ट इंजीनियरिंग, वैज्ञानिक सोच और शिल्प कौशल का बेजोड़ उदाहरण बताया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

 ...........................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822