सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से अज्ञात चोरों ने 5 लिथियम बैटरी चुरा लीं, जिससे नेटवर्क बाधित हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कंचन क्रांति न्यूज, सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के चांदपुर सैदापट्टी स्थित एक मोबाइल टावर से अज्ञात चोरों ने 5 लिथियम बैटरी चोरी कर लीं। बैटरियां चोरी होने के कारण इलाके में मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
इंडस टावर (SSS कंपनी) में बतौर टेक्नीशियन कार्य करने वाले मनोज यादव पुत्र रामकरण यादव (निवासी ग्राम मुकुंदपुर, पोस्ट भादा, जिला सुल्तानपुर) ने गोसाईगंज थाने में लिखित प्रार्थना पत्र दिया है।
तहरीर के मुताबिक, उनके जिम्मे इंडस टावर का तकनीकी कार्य है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर सैदापट्टी में 'द्वारिकागंज' नाम से मोबाइल टावर स्थापित है, जिसकी आईडी संख्या 336909 है।
टेक्नीशियन मनोज यादव ने पुलिस को बताया कि 18 सितंबर 2026 की रात को अज्ञात चोरों ने टावर परिसर में सेंध लगाकर वहां रखी 5 कीमती लिथियम बैटरी चुरा लीं। बैटरियां चोरी होने से टावर का सिस्टम फेल हो गया और नेटवर्क बाधित हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है। गोसाईगंज थाना पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई और चोरों की सुरागरसी शुरू कर दी है।
रिपोर्ट रविशंकर सिंह
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822