आज की बड़ी खबरें 04 नवंबर 2026। देवघर, झारखंड और बिहार की प्रमुख खबरों के साथ राष्ट्रीय राजनीति, सुप्रीम कोर्ट, ईडी की कार्रवाई, अमेरिका के मिडटर्म चुनाव और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पढ़ें।
देवघर की प्रमुख खबरें
1. संप्रेषण गृह की बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में बाल सुधार सह संप्रेषण गृह की बच्चियों के लिए 90 दिवसीय 'स्किल ट्रेनिंग इनिशिएटिव' की शुरुआत की गई। इसके तहत बच्चियों को ब्यूटीशियन, बेसिक कंप्यूटर और हेल्थ केयर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही एम्स देवघर के चिकित्सकों को नियमित स्वास्थ्य जांच करने का निर्देश दिया गया है।
2. टावर चौक पर भाकपा माले ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन: देवघर के टावर चौक पर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर विरोध जताया।
3. जसीडीह स्टेशन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का स्वागत: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं, पांच नवंबर को दुमका में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पदयात्रा आयोजित करने की घोषणा की गई है।
2. झारखंड की प्रमुख खबरें
4. जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग तेज: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली और विसंगतियों को लेकर विवाद जारी है। छात्र संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सीबीआई जांच की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है।
5. चक्रवाती प्रभाव से झारखंड में बदला मौसम: रांची, दुमका, धनबाद और हजारीबाग समेत कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव से ठंड का असर बढ़ने लगा है।
3. बिहार की बड़ी खबरें
6. नदियों की गाद से बनेंगी सड़कें, बाढ़ की समस्या कम करने की पहल: बिहार सरकार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के बीच नदियों और जल निकायों की वैज्ञानिक तरीके से गाद निकासी तथा उसके उपयोग को लेकर समझौता हुआ है। निकाली गई गाद का इस्तेमाल राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में किया जाएगा। इससे जल निकासी क्षमता बढ़ाने और बाढ़ के खतरे को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
7. पटना में मिलावटी मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर पटना प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए करीब 23 लाख रुपये मूल्य की 21 हजार किलो अवैध और मिलावटी मिठाइयां जब्त की हैं।
8. बिहार में बढ़ने लगा ठंड का असर: पटना, गया, भागलपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी के बीच न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।
4. राष्ट्रीय राजनीति और प्रमुख घटनाक्रम
9. लोकसभा में राहुल गांधी के बयानों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने: विदेशी समर्थन से जुड़े आरोपों और राहुल गांधी के बयानों को लेकर संसद में राजनीतिक बयानबाजी तेज है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
10. अनिल अंबानी समूह की 510 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित धोखाधड़ी से जुड़े मामले में अनिल अंबानी समूह की करीब 510 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की हैं।
11. जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि विरोध-प्रदर्शन के नाम पर किसी सार्वजनिक स्थल पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं किया जा सकता। अदालत की यह टिप्पणी सार्वजनिक स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन के अधिकार और आम नागरिकों की सुविधाओं के बीच संतुलन के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।
12. मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप सिंह पुरी की जीत तय होने का दावा: राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप सिंह पुरी के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ होने की खबर है। दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज होने के बाद चुनावी स्थिति बदली है।
13. टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में हरियाणा से 22 वर्षीय महिला गिरफ्तार: अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में पुलिस ने हरियाणा से 22 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 13 लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है।
14. छात्र हित में योगी सरकार का कदम: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेजों में तीन स्तरीय शिकायत निवारण व्यवस्था लागू करने की पहल की है। इसका उद्देश्य मेडिकल छात्रों की समस्याओं का व्यवस्थित तरीके से समाधान करना है।
15. एसआईआर और ईवीएम पर संसद में बहस की चुनौती: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी से सोशल मीडिया के बजाय संसद में एसआईआर और ईवीएम जैसे मुद्दों पर बहस करने की बात कही है।
16. अखिलेश यादव का ऐलान, विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि वह विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और सीधे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का लक्ष्य रखेंगे।
17. भारत में मौतों के पंजीकरण पर चिंता: एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में करीब 30 प्रतिशत मौतें सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो पाती हैं। 122 जिलों में महिलाओं की मृत्यु का पंजीकरण 40 प्रतिशत से भी कम बताया गया है। ग्रामीण इलाकों में मृत्यु संबंधी आंकड़ों की कमी भी चिंता का विषय है।
18. त्रिपुरा में बीएसएफ जवानों पर हमला, नौ गिरफ्तार: त्रिपुरा में बीएसएफ जवानों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। डंडों से किए गए हमले में तीन जवान घायल हुए हैं। मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
19. दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो पर हाईकोर्ट की टिप्पणी: बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी को अभिनेत्री दीया मिर्जा का दिवाली संबंधी वीडियो दोबारा अपलोड करने का निर्देश दिया है। अभिनेत्री ने वीडियो में ग्रीन पटाखे जलाने की अपील की थी। अदालत ने धर्मनिरपेक्षता के संदर्भ में भी टिप्पणी की।
20. मंगला पशु बीमा योजना से पशुपालकों को 108 करोड़ का संबल: योजना के तहत 27.56 लाख पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी की गई है। इससे पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा देने की पहल को बढ़ावा मिला है।
5. अंतरराष्ट्रीय खबरें
21. अमेरिका में मिडटर्म चुनाव, ट्रंप के कार्यकाल की परीक्षा: अमेरिका में कांग्रेस के नियंत्रण को लेकर मिडटर्म चुनाव के तहत मतदान जारी रहने के बीच मतगणना और चुनावी नतीजों पर नजर है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया कवरेज पर नाराजगी जताते हुए पत्रकारों पर भी टिप्पणी की है।
2. इजराइल को अमेरिकी सहायता पर ट्रंप का रुख: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइल को हर साल मिलने वाली करीब चार अरब डॉलर की अमेरिकी सहायता बंद करने की संभावना जताई है। खबरों के मुताबिक, 2027 से सहायता रोकने की बात कही गई है।
23. पुतिन की ट्रंप को कथित गुप्त चेतावनी: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान पर परमाणु हमले के संभावित परिणामों को लेकर चेतावनी दिए जाने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट में यूक्रेन के संदर्भ में रूस की जवाबी कार्रवाई की आशंका भी जताई गई है।
24. ईरान ने परमाणु हमले से बचाव के लिए जारी की गाइडलाइन: ईरान की ओर से जारी कथित सुरक्षा दिशा-निर्देशों में लोगों को 24 घंटे घरों के भीतर रहने, एयर कंडीशनर बंद रखने और खिड़कियों से दूर रहने की सलाह दिए जाने की खबर है।
25. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का वीजा और रोजगार पर बयान: जेडी वेंस ने कहा है कि वीजा धोखाधड़ी को कम करने के बाद अमेरिकी नौकरियों को अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षित रखने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
26. ओमान के पास भारतीय जहाज पर हवाई हमला, गुजरात के नाविक की मौत: ओमान के निकट भारतीय जहाज पर हुए हवाई हमले में गुजरात के एक नाविक की मौत हो गई। घटना के बाद 13 लोगों को सुरक्षित बचाए जाने की खबर है।
6. खेल जगत
27. ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। हालांकि, वह बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलना जारी रखेंगे।
28. तूफान मुरासु का असर, आंध्र प्रदेश में भारी नुकसान: चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र से आगे बढ़ते हुए कमजोर होकर गहरे दबाव में तब्दील हो गया है। तूफान के कारण तेज हवाओं और भारी बारिश से पेड़ तथा बिजली के खंभे गिरने की खबर है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं।
29. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी बीबीएल में खेलेंगे मैक्सवेल: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। हालांकि, बिग बैश लीग में उनका खेलना जारी रहेगा।
................................................................................................
सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822