केरल-तमिलनाडु सीमा के पास वालायार में पटरियां पार करते समय एक मादा हाथी और उसके बच्चे की ट्रेन से टकराकर मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
पालक्कड़। केरल-तमिलनाडु सीमा के पास वालायार इलाके में बुधवार देर रात एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। पटरियां पार कर रहे एक जंगली मादा हाथी और उसके बच्चे (शावक) की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
वन विभाग के अधिकारियों द्वारा गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार देर रात घटी जब हाथियों का जोड़ा रेलवे ट्रैक पार करके वापस जंगल की ओर लौट रहा था।
वन अधिकारियों ने बताया कि दोनों हाथी जंगल की सीमा में वापस प्रवेश करने की कोशिश में थे। इस दौरान बच्चा हाथी रेलवे लाइन क्रॉस करने लगा। इस दौरान ट्रेन को आते देख उसे बचाने मादा हाथी दौड़ पड़ी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
केरल और तमिलनाडु की सीमा से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर वन्यजीवों के ट्रेन से टकराने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। वन विभाग और रेलवे प्रशासन द्वारा हाथियों की सुरक्षा के लिए कई उपाय और चेतावनी तंत्र लागू किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद रात के समय पटरियां पार करते वक्त ऐसे हादसे रुक नहीं पा रहे हैं।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और घटना के संबंध में आगे की कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822
