श्रावणी मेला 2026 के 22वें दिन देवघर बाबा मंदिर में 2,26,747 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। आंतरिक व बाह्य अर्घा और शीघ्र दर्शनम व्यवस्था के तहत जलार्पण के आंकड़ों के साथ पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।
राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 22वें दिन बाबा नगरी देवघर में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। अहले सुबह 04:08 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट खुलते ही मंत्रोचार के बीच जलार्पण की प्रक्रिया शुरू हुई।
दिनभर में कुल 2,26,747 श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए बनाए गए आंतरिक अर्घा के माध्यम से 1,12,597 तथा बाह्य अर्घा के जरिए 1,01,283 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। वहीं, शीघ्र दर्शनम कूपन व्यवस्था का लाभ उठाकर 12,867 श्रद्धालुओं ने बाबा के सुलभ दर्शन किए।
सुरक्षा और कतार प्रबंधन के कड़े इंतजाम
मेला क्षेत्र में विशाल भीड़ को नियंत्रित करने और कतार प्रबंधन को दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखा। पूरे रूट लाइन पर चौबीसों घंटे त्वरित प्रतिक्रिया टीम (QRT), पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संपूर्ण मेला परिसर और रूट लाइन की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि देवघर पहुँचने वाले प्रत्येक कांवरिये को सुरक्षित, सुलभ और सुखद आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हो सके।
...........................................................................................
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822