श्रावणी मेला 2026 के 24वें दिन देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही कतारबद्ध कांवरियों ने जलार्पण शुरू किया। सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम।

 

कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।

राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 24वें दिन बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के 4:13 बजे गर्भगृह के पट खुलते ही अनुशासित तरीके से जलार्पण शुरू हो गया।

 

सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का जल लेकर पहुंचे कांवरियों से पूरी रूट लाइन केसरिया रंग में सराबोर दिख रही है। बीएडी कॉलेज से मंदिर परिसर तक शिवभक्त 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष के साथ कतारबद्ध होकर आगे बढ़ रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए रूट लाइन में पेयजल, स्वास्थ्य शिविर और भीड़ प्रबंधन के कड़े इंतजाम किए गए हैं। नियंत्रण कक्ष से अधिकारी और दंडाधिकारी लगातार पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।

 

...........................................................................................

 

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822