रायबरेली में एबीवीपी-सपा विवाद के बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव का दौरा। 24 सितंबर को शहर में पहुंचेंगे सपा प्रमुख, 1200 से अधिक कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद। पढ़ें पूरी खबर।
रविशंकर सिंह, रायबरेली।
एबीवीपी और समाजवादी छात्रसभा के बीच बीते दिनों हुए टकराव के बाद जिले की सियासत काफी गर्म हो गई है। इसी सिलसिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 24 सितंबर को रायबरेली के दौरे पर आ रहे हैं। उनके इस आगमन को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं।
पूर्व सीएम के इस दौरे को लेकर सपा की पूरी जिला कार्यकारिणी जुटी हुई है। कार्यक्रम में करीब 1,200 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के शामिल होने की बात बताई जा रही है, जिसकी जानकारी प्रशासन को भी दे दी गई है।
खास बात यह है कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब अखिलेश यादव किसी चुनावी जनसभा से इतर शहर में आ रहे हैं। सपा प्रमुख अपने इस दौरे की शुरुआत हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के आवास पर जाकर उनसे और उनके परिजनों से मुलाकात के साथ करेंगे। वह शहर में करीब पांच घंटे तक रहकर कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से मिलेंगे।
सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी प्रमुख के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर गहन विचार-विमर्श किया गया और सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि हाल ही में हंगामे के दौरान जिस तरह से हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के साथ मारपीट की गई थी, उससे पार्टी प्रमुख खासे व्यथित हैं और इसी को लेकर यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।
.............................................................................................................
शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822