DD Bar Murder case
जमशेदपुर। DD Bar Murder case में नया मोड़ आया है। भाजपा नेता और व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह की गिरफ्तारी पर जनता दल यूनाइटेड ने मोर्चा खोल दिया है।
जदयू युवा मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष नीरज सिंह ने फेसबुक पर लाइव आकर कहा कि नीरज सिंह को यदि जेल भेजा जाता है तो उन पुलिसकर्मियों को भी जेल भेजना चाहिए, जिनकी उपस्थिति में PCR van में अपराधियों ने प्रत्यूष आनंद और हिमांशु सिंह पर चाकू, कुल्हाड़ी और चापड़ से ताबड़तोड़ प्रहार किए।
नीरज सिंह ने कहा कि बार में झड़प हुई, लेकिन उसे शांत करा दिया गया। जिस वक्त बार में झड़प हुई, उस वक्त भाजपा नेता वहां थे भी नहीं। फिर, प्राथमिकी में नीरज सिंह का नाम आया कैसे?
जदयू नेता के अनुसार, अगर PCR van में ड्यूटी पर मुस्तैद जवान शिथिल, लापरवाह न होते और अपने हथियार का एक बार भी इस्तेमाल किया होता तो जो हुआ, वो नहीं होता।
बहरहाल, आज जमशेदपुर पुलिस की एक टीम नीरज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लाने के लिए जयपुर पहुंच रही है। शहर में पुलिस की भूमिका को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं।