देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर के 18 दानपात्रों को खोला गया, जिसमें 17.88 लाख भारतीय रुपयों के साथ नेपाल, भूटान और थाईलैंड की विदेशी मुद्रा मिली। पढ़ें पूरी खबर।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर:
विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण स्थित सभी दानपात्रों को गुरुवार (20 अगस्त 2026) को सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया। दानपात्रों से निकली राशि की गिनती के बाद कुल 17 लाख 88 हजार 138 रुपये की भारतीय मुद्रा प्राप्त हुई है।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि मंदिर प्रांगण के कुल 18 दानपात्रों को दंडाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खोला गया। दानपात्रों से निकली पूरी राशि को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत गिनती के लिए मंदिर के प्रशासनिक भवन में सुरक्षित रखा गया, जहां कर्मियों द्वारा नोटों की गिनती की गई।
दान में मिली विदेशी मुद्रा
भारतीय रुपयों के अलावा श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ावे में दी गई विदेशी मुद्रा भी दानपात्रों से प्राप्त हुई है। इसमें नेपाल के 6,730 रुपये, भूटान का 1 नोट और थाईलैंड के 20 की मुद्रा (भाट) शामिल हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, राजकीय श्रावणी मेले और आम दिनों में बाबा मंदिर आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धापूर्वक यह दान दिया जाता है। दानपात्र खोलने और गिनती की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।

Baba Dham Mandir Donation Box Opened Deoghar News 20 August 2026
...........................................................................................
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822