देवघर के बेला बागान रोड पर Barbeque Nation के संथाल परगना के दूसरे अपॉइंटमेंट सेंटर का उद्घाटन मेयर रवि रावत ने किया। सेंटर का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना है।
कंचन क्रांति न्यूज, देवघर।
रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में देवघर में एक नई पहल की गई है। बेला बागान रोड स्थित रेमंड शॉप के समीप Barbeque Nation के अपॉइंटमेंट सेंटर का उद्घाटन किया गया। संथाल परगना में कंपनी के इस दूसरे अपॉइंटमेंट सेंटर का उद्घाटन देवघर के मेयर रवि रावत ने फीता काटकर किया। इस सेंटर का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ना और नौकरी की तलाश में होने वाली परेशानी को कम करना है।
उद्घाटन समारोह में 12वीं कनेक्शन के एचआरडी विभाग के प्रमुख हर्ष कुमार मिश्रा और साकेत कुमार सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा संथाल परगना के दुमका सेंटर से गौरव कुमार मिश्रा तथा देवघर सेंटर से पीयूष मिश्रा ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
समारोह में अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद गोपी कुमार गुप्ता, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एसडीओ शैलेश प्रसाद सिंह, यूथ वॉइस देवघर के अध्यक्ष शुभम कुमार, देवघर कॉलेज के अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष संजय कुमार तथा प्रोफेसर राजीव रंजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों की मौजूदगी में सेंटर की शुरुआत की गई।
युवाओं को रोजगार से जोड़ना मुख्य उद्देश्य
अपॉइंटमेंट सेंटर शुरू करने का प्रमुख उद्देश्य ऐसे युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, जो नौकरी की तलाश में लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं। कई युवाओं को रोजगार पाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता है और इस प्रक्रिया में उनका समय तथा संसाधन खर्च होते हैं। सेंटर के माध्यम से युवाओं को नौकरी के अवसरों की जानकारी और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ने में सहायता मिलने की उम्मीद है।
Barbeque Nation हॉस्पिटैलिटी और रेस्टोरेंट क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी है। आयोजकों के अनुसार, कंपनी के देश के 80 से अधिक शहरों में 200 से अधिक आउटलेट हैं। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), श्रीलंका, थाईलैंड और मलेशिया जैसे देशों में भी कंपनी के आउटलेट संचालित हैं। ऐसे में हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की संभावना है।
देवघर में इस सेंटर की शुरुआत से स्थानीय युवाओं को नौकरी की तलाश में मार्गदर्शन और नियुक्ति प्रक्रिया तक पहुंच बनाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई गई है।
रिपोर्ट विकास कुमार
................................................................................................
सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822