देवघर श्रावणी मेले में कांवरिया पथ स्थित महामंडलेश्वर राजेश्वरी नंद गिरी के सेवा शिविर पहुंचे भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला 'कल्लू'। महामंडलेश्वर से लिया आशीर्वाद, पढ़े पूरी खबर।

  

विकास कुमार, देवघर।

राजकीय श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ पर जारी सेवा कार्य के बीच मंगलवार को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक छटा देखने को मिली। भोजपुरी फिल्म जगत के जाने-माने गायक व अभिनेता अरविंद अकेला उर्फ 'कल्लू' कांवरिया पथ स्थित महामंडलेश्वर राजेश्वरी नंद गिरी (झारखंड प्रदेश अध्यक्ष) के सेवा शिविर में पहुंचे। शिविर पहुंचने पर समर्थकों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद कल्लू ने महामंडलेश्वर से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस दौरान अरविंद अकेला 'कल्लू' ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आकर उन्हें सदैव अलौकिक ऊर्जा और मानसिक शांति का अनुभव होता है। उन्होंने बीते वर्षों के अनुभव को साझा करते हुए बताया, मैं पिछले साल भी महामंडलेश्वर जी का आशीर्वाद लेने आया था, जिसके बाद मुझे कार्यक्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता मिली। जब तक कांवरिया पथ पर यह सेवा शिविर लगता रहेगा, मैं माता जी का आशीर्वाद लेने हर वर्ष आता रहूंगा। उन्होंने कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे पुण्य का कार्य बताया।

 महामंडलेश्वर राजेश्वरी नंद गिरी ने भी अभिनेता कल्लू के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि बाबा धाम आने वाला हर भक्त शिव कृपा का पात्र है और शिविर का मुख्य ध्येय कांवरियों की निःस्वार्थ सेवा करना है। भोजपुरी स्टार के पहुंचने की सूचना मिलते ही शिविर के बाहर प्रशंसकों की भीड़ जुट गई, जहां कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

...................................................................

 

Arvind Akela Kallu, Deoghar Shravani Mela, Mahamandaleshwar Rajeshwari Nand Giri, Baba Baidyanath Dham, Bhojpuri Actor Kallu In Deoghar, Kanwariyah Path Seva Shivir, Deoghar News