Bihar Board Sent-Up Exam 2027 Date Sheet Released: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर की सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।
पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) सेंटअप परीक्षा का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड के निर्देशानुसार, इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षाएं 19 नवंबर से 28 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि इनकी प्रायोगिक (Practical) परीक्षाएं 30 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 के बीच होंगी।
वहीं दूसरी ओर, मैट्रिक की सेंटअप परीक्षाएं 23 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक चलेंगी और इसकी प्रायोगिक परीक्षा 28 नवंबर को होगी।
परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक परीक्षा होगी। विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके अलावा, दिव्यांग, दृष्टिबाधित या स्वयं लिखने में असमर्थ छात्रों को लेखक की सुविधा के साथ प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
इस परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। सेंटअप परीक्षा में अनुपस्थित (Absent) या अनुत्तीर्ण (Fail) रहने वाले विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा 2027 का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।
सुझाव व शिकायत के लिए करें संपर्क
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
Mobile- 8987259822