दुबई में AIM Congress 2026 के दौरान बिहार सरकार और AIM Global Foundation के बीच MoU हुआ। उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की मौजूदगी में फूड प्रोसेसिंग पार्क पर समझौता।

कंचन क्रांति न्यूज, पटना।

उपमुख्यमंत्री सह उद्योग मंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार वैश्विक निवेश, नवाचार और औद्योगिक विकास के नए गंतव्य के रूप में उभर रहा है। इसी कड़ी में उद्योग विभाग, बिहार सरकार ने दुबई में आयोजित AIM (एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग) Congress 2026 के दौरान AIM Global Foundation के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

 

दुबई में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार की उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। समझौते पर बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार और AIM Global Foundation के प्रेसिडेंट H.E. दाऊद अल-शेजावी ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता भी मौजूद थे।

 

इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य बिहार में एक एकीकृत कृषि-खाद्य एवं समर्पित 'फूड प्रोसेसिंग पार्क' विकसित करना है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और खाड़ी क्षेत्र के प्रमुख निवेशकों से पूंजी निवेश आकर्षित किया जाएगा। उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि यह साझेदारी बिहार के किसानों और स्थानीय उद्योगों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (Global Supply Chain) से जोड़ने में बेहद मददगार साबित होगी। उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि यह समझौता फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में संरचित सहयोग की एक मजबूत नींव रखता है।

.............................................................................................................

 शिकायत, सुझाव और सूचना के लिए संपर्क करें।

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822