बीपीएससी ने टीआरई-4 का विज्ञापन जारी कर दिया है। 32,388 पदों पर बहाली के लिए 1 सितंबर से आवेदन शुरू होंगे। इस बार चयन के लिए पीटी और मेंस दो परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
अवध कुमार, पटना।
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति (टीआरई-4.0) का विज्ञापन जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत कुल 32,388 पदों पर बहाली की जाएगी। इस बार चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए पहली बार प्रारंभिक (पीटी) और मुख्य (मेंस) दोनों परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर 2026 तक चलेगी।
एक सितंबर से जमा होंगे आवेदन
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर 1 से 29 सितंबर के बीच आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। आरक्षण का लाभ केवल बिहार के स्थायी निवासियों को ही मिलेगा। न्यूनतम उम्र सीमा की गणना 1 अगस्त 2026 और अधिकतम उम्र सीमा की गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न में बदलाव
प्रारंभिक परीक्षा (पीटी): 2 घंटे की इस परीक्षा में 150 अंकों के बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई (1/3) अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। इस बार विकल्पों में 'ई' (E) ऑप्शन भी शामिल रहेगा।
मुख्य परीक्षा (मेंस): पीटी में सफल अभ्यर्थियों से मेंस के लिए अलग से आवेदन लिए जाएंगे। मेंस परीक्षा भी 2 घंटे की होगी जिसमें 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें भी 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।
वर्गवार रिक्तियों का विवरण
बीपीएससी टीआरई -4 शिक्षक भर्ती 2026 : कुल रिक्तियां : 32388
प्राथमिक विद्यालय- कक्षा 1 से 5 (कुल पद 3,847)
सामान्य - 3,065, उर्दू – 757 और बांग्ला - 25
मध्य विद्यालय - कक्षा 6 से 8 कुल (पद 8,563)
विज्ञान एवं गणित - 2,188, अंग्रेजी - 1,929, संस्कृत - 1,225, सामाजिक विज्ञान - 1,190,
हिंदी - 1,096 और उर्दू - 935
माध्यमिक- कक्षा 9 से 10 (कुल पद 3,877)
सामाजिक विज्ञान – 756, अंग्रेजी – 696, उर्दू – 660, गणित – 570, विज्ञान – 463, हिंदी – 361, संस्कृत – 322, शारीरिक शिक्षा – 47 और संगीत - 2
उच्च माध्यमिक- कक्षा 11 से 12 (कुल पद 16,101)
रसायनशास्त्र - 3,811, मनोविज्ञान - 1,775, भौतिकी - 1,758, अंग्रेजी - 1,358, वनस्पति विज्ञान - 1,176, उर्दू – 970, संस्कृत – 746, हिंदी – 739, संगीत – 736, इतिहास – 696, गणित – 657, जंतु विज्ञान – 449, गृह विज्ञान – 418, कंप्यूटर विज्ञान – 407, राजनीति विज्ञान – 267 और अर्थशास्त्र - 138
इस तरह कुल पद- 32388 हुए।
.........................................................................................
Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142
Email - info@kanchankranti.com
M.N. 8987259822