बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु पर गयाजी से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं की बस टेलर से टकराई। हादसे में चालक समेत 24 लोग घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी।

कंचन क्रांति न्यूज, बक्सर।

 गयाजी से पिंडदान कर अयोध्या जा रहे तमिलनाडु के श्रद्धालुओं की बस सोमवार की सुबह बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु (कोइलवर पुल / गंगा पुल) पर आगे चल रहे एक टेलर से बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस चालक समेत 24 श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अहले सुबह करीब चार बजे अचानक बस चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे टेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल, बक्सर पहुंचाया गया।

सदर अस्पताल के डॉक्टर सौरभ राय ने बताया कि घायलों की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। एहतियात के तौर पर चोटों की सटीक जांच के लिए एक्स-रे और सीटी स्कैन कराए गए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बस चालक के सीने में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य 23 श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं और सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

 #BuxarNews #BusAccident #BiharNews #BuxarBridge #KanchanKrantiNews #AccidentUpdate

..........................................................................................................

सुझाव, शिकायत और सूचना के लिए संपर्क करें

Office - Kanchanwani Media Network, Gayatri Colony, Opp. - Shivay Guest House, Dabour Gram, Jasidih, Deoghar, Jharkhand - 814142

Email - info@kanchankranti.com

M.N. 8987259822