देवघर में राजकीय श्रावणी मेला 2026 की शुरुआत हो चुकी है। DC सौरभ कुमार भुवानिया और SP प्रवीण पुष्कर की मौजूदगी में आंतरिक व बाह्य अरघा लगाया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और जलार्पण का जायजा लिया।

कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर ।
राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम जलार्पण कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मेले के पहले दिन अहले सुबह उपायुक्त (DC) सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक (SP) प्रवीण पुष्कर की उपस्थिति में बाबा मंदिर में आंतरिक और बाह्य अरघा स्थापित किया गया।
अरघा स्थापित होने के बाद श्रद्धालुओं ने कड़े सुरक्षा घेरे के बीच अनुशासित ढंग से बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक शुरू किया।
जलार्पण की शुरुआत के बाद उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने खुद बाबा वैद्यनाथ मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा, कतार प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच की।

CCTV से लाइव मॉनिटरिंग: DC ने बाबा मंदिर कंट्रोल रूम पहुंचकर परिसर, गर्भगृह, निकास द्वार और संवेदनशील इलाकों की सीसीटीवी से लाइव निगरानी की।
त्वरित कार्रवाई के निर्देश: कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों को भीड़ पर सतत नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत एक्शन लेने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और SP प्रवीण पुष्कर ने स्पष्ट निर्देश दिए:
"ड्यूटी पर तैनात सभी दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारी देवघर आने वाले कांवरियों के साथ शालीन व्यवहार करें और सेवा भाव से काम करें, ताकि देश-विदेश से आने वाले भक्त यहाँ से एक सुखद संदेश लेकर लौटें।"
सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान जिला प्रशासन की पूरी टीम मौजूद रही:

.......................................................................................................................................................................
Shravani Mela 2026 Inauguration, Samrat Choudhary Shravani Mela, Ajgaibinath Dham Sultanganj, Shravani Mela 2026 Mobile App, Sultanganj to Deoghar Fourlane, Baba Baidyanath Dham Kanwar Yatra,अरघा से जलार्पण
