देवघर के खजुरिया में जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन सीएलपी नेता प्रदीप यादव ने किया। शिविर में शिवभक्तों के लिए चिकित्सा, विश्राम और पेयजल की व्यवस्था की गई है।
कंचन क्रांति ब्यूरो, देवघर।
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए देवघर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा खजुरिया स्थिति यात्री शेड (भूत बंगला के आगे) में निःशुल्क 'कांवरिया सेवा शिविर' की शुरुआत की गई। शिविर का भव्य उद्घाटन झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास ने की। उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएलपी नेता प्रदीप यादव ने कहा कि सेवा और समर्पण कांग्रेस पार्टी के मूल सिद्धांतों में शामिल है।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास ने बताया कि पूरे मेले के दौरान यह शिविर 24 घंटे संचालित रहेगा। यहाँ कांवरियों के लिए शुद्ध पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, विश्राम और अन्य बुनियादी व्यवस्थाएं पूरी तरह निःशुल्क की गई हैं।

कार्यक्रम में गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर और बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ. मुनम संजय ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस सेवा भाव की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता अवधेश प्रजापति, प्रोफेसर उदय प्रकाश, अशोक कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार सोना, केदार दास, सुधीर कुमार देव, मकसूद आलम, गणेश दास, दीपक कुमार सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नित्यानंद सेवक, ओबीसी सेल अध्यक्ष विकास रावत, सेवादल के बासुकी पंडित, राजीव रंजन (गुलाब यादव) समेत महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक और प्रखंड स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
..............................................................................................
देवघर कांग्रेस कांवरिया शिविर, प्रदीप यादव सीएलपी, श्रावणी मेला 2026 देवघर, बादल पत्रलेख, देवघर न्यूज हिंदी, Deoghar Congress News, Sravani Mela Deoghar, Deoghar Hindi News
